हमारा उद्देश्य (Our Purpose)
गाँव समृद्धि से राष्ट्र समृद्धि के सूत्र वाक्य पर आधारित ग्राम्यलोक फाउंडेशन का कार्यक्षेत्र पूरा भारतवर्ष है। हमारा उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना है। आर्थिक-सामाजिक राजनितिक प्रगति के साथ-साथ देशज ज्ञान संस्कृति और परंपरागत जल एवं अन्य उर्जा स्रोतों को समुदाय के साझा प्रयासों एवं तकनीकि उपयोग के माध्यम से पुनर्नवीनीकरण कर नवाचारी ढंग से समृद्ध करना है।
कस्बाई एवं शहरी क्षेत्रों से जुड़े गाँवों सहित सुदूर ग्रामीण इलाकों के समुदायों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि- विशेषकर जैविक खेती, पर्यावरण संतुलन-स्थिरता सहित सर्वांगीण विकास करना भी है।
अनुसंधान, नवाचार, सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सामाजिक रूप से कमजोर, महिलाओं, वृद्ध जनों, तथा बच्चों एवं दिव्यांग जनों के जीवन स्तर में सुधार करना। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया माध्यमों से इनका दस्तावेजीकरण हमारी संस्था के प्रमुख कार्यों में शामिल है।
सार रूप में कहें तो फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य स्वावलंबी व आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की दिशा में कार्य करना है जो हर स्थिति में चुनौतियों का सामना करने तथा अपनी उत्तरोत्तर समृद्धि को टिकाऊ बनाये रखने में समर्थ बना रहे।
Our Objective
Based on the motto "Village Prosperity Leads to National Prosperity," Gramyalok Foundation's mission is to achieve holistic development in villages. Along with economic, social, and political progress, we aim to innovatively enrich indigenous knowledge, culture, and traditional water and other energy sources by recycling them through community collaboration and technological use.
We also aim to engage with communities in remote rural areas, including villages connected to towns and urban areas, at the grassroots level to promote holistic development, including education, health, livelihoods, agriculture—especially organic farming—and environmental balance and sustainability.
Improving the living standards of the socially vulnerable, women, the elderly, children, and the disabled through research, innovation, and active participation. Documenting these areas through print and electronic media is one of our organization's key activities.
In essence, the Foundation's primary objective is to work towards a self-reliant and self-sufficient rural India, capable of meeting challenges in every situation and sustaining its progressive prosperity.